
बंता: कैसे जले?
संता: वाइफ को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था।
बंता: तो?
संता: खुशी के मारे ट्रेन के इंजन को ही चूम लिया।गर्ल्स हॉस्टल का पास
प्रिंसिपल ने लड़कों से कहा, आज के बाद कोई
गर्ल्स हॉस्टल गया तो फाइन लगेगा।
पहली बार 100 रुपये
दूसरी बार 200 रुपये
और तीसरी बार 300 रुपये
लड़के: वह तो ठीक है सर, लेकिन
मंथली पास कितने में बनेगा?
टीवी पर अमीषा
पूरे साल में अमीषा पटेल 2 बार ही टीवी पर दिखती हैं-
वैलंटाइंस डे पर ‘कहो न प्यार है’ में, और…
स्वतंत्रता दिवस पर ‘गदर’ में।
दोस्त की खामोशी
तेरी खामोशी और उदासी को हम समझ ना सके दोस्त…
वो तो शाम को तेरी मम्मी ने बताया कि
आज तेरी चप्पल से पिटाई हुई है।
आयरन की कमी
अगर आपके चुम्बकीय व्यक्तित्व के बावजूद लड़की
आपकी तरफ आकर्षित नहीं हो रही है तो इसका
मतलब है कि लड़की में आयरन की कमी है 🙂
जब पप्पू पकड़ा गया
पप्पू पटरी पर बैठकर ‘नंबर-2’ कर रहा था,
पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस जब उसे थाने ले जाने लगी तो पप्पू बोला…
साहब सबूत तो उठा लो।’
बड़े काम के किसान
लाइफ मेँ कोई भी तकलीफ हो तो किसान के पास जाओ।
क्योंकि उसके पास हल है।
काली आंख वाले का नाम
अगर आपकी आंखें काली हैं तो आपका नाम ‘रू रू’ होगा।
क्यों? सिंपल है,
ये काली-काली आंखें, तू ‘रू रू’, तू ‘रू रू’…
गब्बर ने मांगी गन
गब्बर (सांभा से): गन दे
सांभा (गब्बर से): तू गंदा
गब्बर: अबे गन दे
सांभा: अबे तू गंदा
गब्बर: अबे साले कब से गन
मांग रहा हूं, गन दे गन!
कुत्ते की करामात
एक महिला ने एक बहुत उम्दा नस्ल का कुत्ता खरीदा।
पहले ही दिन उसने घर में ड्राइंग रूम में बिछे कालीन पर पॉटी कर दी।
महिला ने कुत्ते से कहा, ‘अगर तुमने दोबारा कालीन पर
पॉटी की तो मैं तुझे खिड़की से बाहर फेंक दूंगी।’
कुत्ते ने दोबारा कालीन पर पॉटी कर दी। महिला ने
उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया।
10 दिन ऐसा ही सिलसिला चला। कुत्ता कालीन पर पॉटी
करता था और महिला उसे खिड़की से बाहर फेंक देती थी।
आखिरकार 11वें दिन कुत्ते के व्यवहार में तब्दीली आ गई।
उस रोज उसने पॉटी की और खुद खिड़की से बाहर छलांग लगा दी
हार्पिक की सफाई
कोलगेट से दांत साफ करें। पेप्सोडेंट से मजबूत करें।
क्लोजअप से फ्रेश करें। और अगर फिर भी न सफेद
हों तो बिना शरमाए हार्पिक यूज करें।
क्योंकि, हार्पिक दे 5 गुना बेहतर सफाई 🙂
ऐसा लड़का चाहिए
लड़की वाले: हमें ऐसा लड़का चाहिए, जो
पान, सिगरेट, दारू न लेता हो। मिर्च-मसालेदार
खाना न खाता हो और दिन-रात भगवान का नाम लेता हो।
पंडित: ऐसा लड़का तो आपको वह सामने वाले
लीलावती अस्पताल के आईसीयू में ही मिलेगा।
संता का नोट
एक औरत सड़क पर गोद में अपने बच्चे को लेकर
रोए जा रही थी, तभी वहां से संता गुजरा।
संता ने उसके रोने का कारण पूछा।
औरत बोली, ‘बच्चा बहुत बीमार है
और दवा के लिए पैसे नहीं हैं।’
संता ने जेब से 1000 का नोट दिया और कहा,
‘जाओ, जाकर दवाई ले आओ और बच्चे के लिए
कुछ खाना और दूध भी ले लेना। बाकी जो बचे,
मुझे लाकर लौटा देना। मैं यहीं खडा हूं।’
थोड़ी देर बाद औरत आई और 800 रुपये लौटाती हुई
बोली, ‘100 रुपये डाक्टर ने लिए, 60 रुपये का खाना
और 40 रुपये का दूध आया है।’
संता बहुत खुश हुआ और सोचने लगा कि नेकी कभी
बेकार नहीं जाती। बच्चे को दवा, दूध और खाना मिल
गया, डाक्टर को फीस भी मिल गई, .
और मेरा नकली नोट भी चल गया।
संता का काम
संता आराम से बैठा था।
बंता: कुछ काम करो?
संताः मैं गर्मियों में काम नहीं करता।
बंताः और सर्दियों में क्या करते हो?
संताः गर्मियां आने का इंतजार।
दुश्मन के लिए दुआ
अर्ज किया है…
आपसे इतनी नफरत नहीं कि दुआ करें आपका भला न हो।
बस चाहते हैं, आप मैगी खोलें और पैकेट में मसाला न हो।
दूध बचाने के लिए
टीचर : बच्चो, बताओ कि दूध को खराब
होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए?
पप्पू : उसे पी लेना चाहिए
किसे टॉइलट जाना है
पप्पू: मैम, कैन आई गो टू टॉइलट?
टीचर: नहीं। मे आई गो टू टॉइलट।
पप्पू: पर पूछा तो पहले मैंने था
कान खुजाने का मतलब
पप्पू ने देखा कि एक आदमी बड़ी देर से
चाबी से अपना कान खुजा रहा था।
.काफी देर हो जाने के बाद पप्पू बोला, ‘ओ भाई,
अब तक स्टार्ट नहीं हो पाया। बता धक्का लगा दूं?
इसलिए मत खाना टिफिन
संता की पत्नी डब्बे में बच्चे की पॉटी लेकर
डॉक्टर के पास टेस्ट कराने गई।
लैब असिस्टेंट: अरे! इसमें पॉटी नहीं हलवा है।
संता की पत्नी: एक फोन कर लूं?
लैब असिस्टेंट: क्यों?
संता की पत्नी: अपने पति को बताना है
कि आज टिफिन न खाएं।
इसलिए नहीं जाता लड़ने
पति: जब भी मैं पिताजी की तलवार देखता हूं
तो मेरा मन लड़ाई पर जाने को करता है।
पत्नी: तो जाते क्यों नहीं?
पति: क्या करूं, इसके तुरंत बाद ही
उनकी नकली टांग की याद आ जाती है।
सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी
टीचर: कौन-सा पक्षी सबसे तेज उड़ता है?
पप्पू: हाथी।
टीचर: बेवकूफ, नालायक! तुम्हारे पिताजी क्या करते हैं?
पप्पू: शहर के डॉन हैं।
टीचर: शाबाश! सही जवाब… सारे बच्चे लिखो, ‘हाथी’।
कीचड़ में शराबी
एक शराबी कहीं जा रहा था। अचानक कीचड़
में गिर गया और तभी बिजली चमकी।
शराबी: हे भगवान! एक तो कीचड़ में गिरा दिया
, ऊपर से फोटो खींच रहे हो!!!
प्रेमिका की फर्माइश
प्रेमिका (कंजूस प्रेमी से) : मैकडॉनल्ड्स चलें?
प्रेमी : स्पेलिंग बताओ, तब चलेंगे।
प्रेमिका : चलो छोड़ो, KFC चलते हैं।
प्रेमी : फुलफॉर्म बताओ, तब चलेंगे।
प्रेमिका : म्ममममम…चलो छोड़ो, पाव-भाजी ही खिला दो।
पति की प्रार्थना…
पति : मैं हर सुबह उठकर यही प्रार्थना करता हूं
कि भगवान सबको तुम्हारे जैसी पत्नी दे।
पत्नी (खुश होते हुए) : अच्छा!
पति : हां…अकेला मैं ही दुखी क्यों रहूं
बेटे के दुश्मनों की लिस्ट
पिता : शराब, सिगरेट, लड़कियां..
.ये सब तुम्हारे दुश्मन हैं बेटा।
बेटा : पापा, जो शख्स अपने दुश्मनों
से डर जाए वह मर्द नहीं होता।
5 बजे पप्पू को फांसी!
पुलिस : तुम्हें कल सुबह 5 बजे फांसी दी जाएगी।
यह सुनकर पप्पू जोर-जोर से हंसने लगा। पुलिस :
क्यों हंस रहे हो? पप्पू : मैं तो सुबह 8 बजे तक सोया रहता हूं।
पड़ोस वाली लड़की की अंग्रेजी
संता: भाई, पता है हमारे पड़ोस में जो लड़की
रहती है उसे अंग्रेजी बिल्कुल नहीं आती।
बंता: तुझे कैसे पता चला।
संता: कल मैंने उसे I Love You कहा तो
उसने थप्पड़ मार दिया।
संता ने लगाई खोपड़ी..
संता का सिर फट गया।
बंता : यह कैसे हुआ?
संता : मैं, चप्पल से पत्थर तोड़ रहा था।
एक आदमी आया और बोला…
खोपड़ी का इस्तेमाल कर लो भाई!
दरवाजे पर घंटी
एक दरवाजे पर घंटी लगी हुई थी, जिस
पर लिखा था, ‘डॉक्टर के लिए घंटी बजाइए।’
आधी रात को संता उधर से निकला। उसने घंटी
देखी, फिर ऊपर लिखी लाइन पढ़ी और घंटी बजाने लगा।
थोड़ी देर बाद दरवाजा खुला और आंखें मलता
हुआ एक आदमी बाहर निकला।
संता: आप डॉक्टर हैं?
डॉक्टर: हां।
संता: तो यह घंटी आप खुद नहीं बजा सकते?
कफन और आमीन
एक आदमी दुआ कर रहा था…
या अल्लाह मेरे धंधे में बरकत दे।
तभी पीछे से आवाज आई…
कोई भी आमीन मत बोलो,
सब के सब निपट जाओगे…
कफन बेचता है यह!!!
इतिहास लिखने वाला आदमी
जो इंसान औरों से उलट चलता है, वही इतिहास लिखता है।
यह बात ट्रैफिक पुलिसवाले को बहुत समझाई, लेकिन
वह बिना चालान काटे माना ही नहीं।
पप्पू का नेक काम
टीचर: तुमने कभी कोई नेक काम किया है?
पप्पू: हां सर, एक बुज़ुर्ग आराम-आराम से
चलकर घर जा रहे थे। मैंने उनके पीछे कुत्ता
छोड़ दिया… जल्दी पहुंच गए! 🙂
संता और पहलवान
संता (पहलवान से): तुम एक बार में
कितने आदमियों को उठा सकते हो?
पहलवान: 5 को।
संता: बस…! तुमसे अच्छा तो मेरा मुर्गा है,
जो सुबह पूरे मोहल्ले को उठा देता है!
खाना खाते हुए बात नहीं!
चिंटू: पापा आपकी दा…
पापा (चिंटू को बीच में टोकते हुए): तुमसे कितनी
बार कहा है कि खाना खाते वक्त बीच में मत बोला करो!
खाना खाने के बाद…
पापा: हां, अब बोलो। क्या कह रहे थे?
चिंटू: पापा, मैं तो बस इतना कह रहा था कि
आपकी दाल में मक्खी गिर गई थी।
संता बुद्धू क्यों?
संता: मैंने अपने पीसी में विंडोज़ 8 इंस्टॉल किया।
बंता: किस ज़माने है तू बुद्धू! मेरे पास तो विंडोज़ 98 है!
लड़का बुलाता है गे
पप्पू: डैड, मेरी क्लास में एक लड़का है,
वह मुझे गे बुलाता है।
डैड: तो तू उसे जवाब क्यों नहीं देता?
कल जाकर उसे एक थप्पड़ लगा कर आना…
पप्पू: नहीं डैड, वह बहुत क्यूट है!
बच्चे ने किया एग्ज़ाम शीट पर सूसू
एक बार नर्सरी के बच्चे ने एग्ज़ाम शीट पर सूसू कर दिया।
टीचर: यह क्या किया?
बच्चा: ममी ने कहा था कि पहले जो आ रहा हो, वही करना
दरवाजे पर एग्जाम
संता दरवाजे पर खड़े होकर एग्जाम दे रहा था।
एक शख्स ने पूछा, ‘तुम दरवाजे पर क्यों खड़े हो?’
संता: बेवकूफ! मैं एंट्रेंस टेस्ट दे रहा हूं।
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का कन्फेशन
गर्लफ्रेंड: मुझे माफ कर देना जानू…
मुझे तुम्हें एक सच बताना है।
बॉयफ्रेंड: हां, कहो न डियर।
गर्लफ्रेंड: मैंने तुमसे कुछ छुपाया है। दरअसल,
मेरी मंगनी हो चुकी है। अगले हफ्ते मेरी शादी
होने वाली है। हमने इतना वक्त साथ गुज़ारा…
फेसबुक पर लंबी-लंबी बातें कीं, खूब फिल्में देखीं,
डेटिंग की, चैटिंग की और…
बॉयफ्रेंड: बस भी कर पगली, अब रुलाएगी क्या…
! कोई बात नहीं। चलो, आज मैं भी तुम्हें अपने
बच्चों से मिलवाता हूं…
सब लड़के एक जैसे!
लड़की (गुस्से से): तुम लड़के सब एक जैसे होते हो! x-(
लड़का: दरअसल, हम मेकअप नहीं करते न…
मैगी से जल्दी क्या बनता है?
सवाल: मैगी से जल्दी क्या बनता है?
जवाब: बीवी का मुंह। 🙂
:
जब लड़के ने रगड़ा चिराग
एक गरीब लड़के को चिराग मिला।
उसने उठाया और रगड़ दिया।
ज़ोरदार धमाका हुआ।
खुद भी मरा और आसपास खड़े 40 लोग और भी गए!
अलादीन का ज़माना गया।
लावारिस चीज़ों से दूर रहें।
कुछ चीज़ें अलादीन की नहीं, मुजाहिदीन की भी होती है
सबसे ज़्यादा बर्फ कहां?
विदेशी (संता से): भारत में सबसे ज़्यादा बर्फ कहां पड़ती है?
संता: रात के 8 बजे से पहले कश्मीर में और
रात के 8 बजे के बाद दारू के गिलास में!
तुम बुरा न मानो तो..
लड़का-लड़की बैठे थे।
सामने दो कुत्ते एक-दूसरे को किस कर रहे थे।
लड़का बोला- जानू अगर तुम बुरा न मानो तो मैं भी…
लड़की बोली- ओके, पर संभल के। कहीं कुत्ता काट न ले।
जब बढ़े पेट्रोल के दाम
पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद पप्पू गाड़ी लेकर पेट्रोल पंप गया।
कर्मचारी: कितने का डालूं?
पप्पू: 10 रुपए का गाड़ी के ऊपर डाल दो… आग लगानी है!
टीचर और आलिया
टीचर (आलिया से): आलिया, बताओ 3*4 कितना हुआ?
आलिया: यह तो बहुत ईज़ी है! 12 हुआ।
टीचर: और 4*3?
आलिया: सिंपल, 21 हुआ।
क्यों घूर रहा है कुत्ता?
चिंटू (पिंटू से): यह तेरा कुत्ता मुझे इतनी देर से घूर क्यों रहा है?
पिंटू: जल्दी खा ले… लगता है वह अपनी प्लेट पहचान गया है!
अकबर-बीरबल
अकबर: हमारे अम्मी-अब्बा हमें इतनी
मोहब्बत करते थे कि हमसे सुलाने के लिए
सारी-सारी रात जागते थे, और हम फिर भी नहीं सोते थे।
बीरबल: तभी तो आप एकलौते रह गए हुजूर।
पहली बार प्लेन में संता
संता पहली बार प्लेन में बैठा।
जैसे ही प्लेन का अगला टायर ऊपर उठा, संता
पायलट के पास जाकर उसे मारने लगा।
संता पायलट को पीटते हुए बोला-
‘इधर मैं पहले ही डरा हुआ हूं और
तुझे स्टंट करने की पड़ी है!’
हवन के लिए एक बोतल शराब?
पंडित: हवन के लिए एक बोतल शराब
, एक बकरा और पांच हजार रुपये लगेंगे।
छोटू (गुस्से में): ओ पाखंडी! हवन करवाना है,
पार्टी नहीं देनी।
डॉक्टर, मेरे बाल गिर रहे हैं
एक महिला डॉक्टर के पास गई
उसने डॉक्टर से कहा- डॉक्टर साहब, मेरे
बाल गिर रहे हैं। इसके लिए कुछ दीजिए।
डॉक्टर ने महिला को एक खाली डिब्बा दे दिया।
अगले पेपर की तैयारी
टप्पू 15 मिनट में ही पेपर छोड़ कर चलने लगा।
टीचर: क्या हुआ, पेपर नहीं आता क्या?
टप्पू: वो बात नहीं है। मुझे अगले पेपर की तैयारी करनी है।
5 रुपये का सिक्का
केमिस्ट्री की कक्षा मे एक कंजूस टीचर पढ़ा रहे थे।
उन्होंने 5 रुपये का एक सिक्का अपनी जेब से निकाल
कर एसिड के जार मे डाला और बच्चों से पूछा- बताओ
बच्चों, यह सिक्का इस एसिड मे घुलेगा या नहीं?
एक बच्चा बोला- नहीं घुलेगा सर।
टीचर- तुमने यह कैसे जाना?
बच्चा- अगर यह सिक्का एसिड में घुलता तो डालने के
लिए आप सिक्का हमसे मांगते, अपनी जेब से नहीं निकालते।